Homeअपना शहर ,
वैश्य समाज के नेता बोले उपेक्षा बर्दाश्त नहीं,समाज में किसी को भी टिकिट दे दो

ग्वालियर । वैश्य समाज के नेता हरिदास अग्रवाल, महेश गर्ग , श्रीराम गोयल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की हम किसी एक व्यक्ति या मुन्नालाल गोयल की बात हम नहीं कर रहे हैं। हम वैश्य समाज की बात कर कर रहे हैं। उन्होंने ग्वालियर पूर्व से प्रवीण अग्रवाल,आशीष अग्रवाल, पारस जैन,विनय जैन ,रमेश अग्रवाल और दक्षिण से समीक्षा गुप्ता ,सुधीर गुप्ता, हेमंत गुप्ता में से किसी को भी टिकिट दे दें। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज सनातन संस्कृति को आत्मसात करते हुए समाज का बड़ा घटक हैऔर किसी से कभी सहयोग की अपेक्षा नहीं रखता है। हम राजनीतिक दलों से अपेक्षा करते हैं कि वैश्य समाज को टिकिट दिया जाए।उन्होंने कहा कि हम बिजली चोरी नहीं करते हैं ,सबसे ज्यादा टैक्स देकर समाज और देश के लिए काम करते हैं । यह पूंछने पर कि आप मुन्नालाल गोयल की पैरवी के लिए आए हैं,क्या आप लोगों से पूंछ कर उन्होंने  कांग्रेस विधायक पद से स्तीफा दिया था। इस पर उन्होंने कहा की हम बार ,बार कह रहे हैं कि हम गोयल जी के लिए नहीं बैठे हैं। जहां तक स्तीफा देने का सवाल है तो उन्हें यह मालूम होता कि स्तीफा देना है,तो वो कभी स्तीफा नहीं देते । उन्होंने कहा कि वैश्य समाज उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगा।यहां बता दें कि भाजपा के कई नेताओं जो वैश्य समाज से हैं,उन्हे भी बुलाया गया था ,मगर कोई नहीं पहुंचा।

Share This News :