Homeअपना शहर ,
सांसद शेजबलकर,अनूप मिश्रा और समीक्षा गुप्ता समेत कई भाजपा नेता दक्षिण की बैठक में नहीं पहुंचे

ग्वालियर । विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद से पार्टी में घमासान मचा हुआ है। ग्वालियर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में दो स्थानों पर बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और कहा की अपना बूथ सबसे मजबूत के साथ चुनाव तैयारी में जुट जाएं । बात बैठक में यह रही कि इस सीट के कई बड़े चेहरे जो टिकिट के दावेदार थे,वे बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्र बताते हैं कि समीक्षा गुप्ता इस बात से नाराज हैं कि नारायन सिंह कुशवाह ने कहा था की पार्टी ने अगर समीक्षा गुप्ता को टिकिट दिया तो में समीक्षा गुप्ता का खुलकर विरोध करूंगा। श्री कुशवाह के इस बयान से भाजपा डर गई और कई दावेदारों को नजर अंदाज करते हुए श्री कुशवाह को टिकिट दे दिया। आज पहली बैठक में कई बड़े चेहरे गायब रहे,जिसमें सांसद विवेक शेजबलकर,अनूप मिश्रा समीक्षा गुप्ता ,  एडवोकेट रामनारायन दुबे रम्मू,राजेंद्र दंडोतिया ,सतीश बोहरे समेत और भी कई नेता बैठक में मौजूद नहीं थे। श्री कुशवाह ने ताल ठोकर कहा पिछला चुनाव क्यों हारा सबको मालूम है,लेकिन यह चुनाव बड़े अंतर से जीतूंगा । यानि विरोधियों को खुली चुनौती भी दे डाली ।

Share This News :