Homeअपना शहर ,
मुन्नालाल गोयल से भाजपा के मूल नेताओं ने बनाई दूरी...

ग्वालियर ।ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकिट मांग रहे मुन्नालाल गोयल को टिकिट नहीं मिलने पर उनके समर्थकों ने महल में जो किया ,उससे न केबल महाराज नाराज हैं बल्कि भाजपा संगठन भी सख्त है।माया सिंह को टिकिट मिलने पर जो बयान गोयल का आया उससे सीधा हमला माया सिंह पर किया गया था। अब सभी विवादों से पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं  में यह भी चर्चा है कि दिल्ली भी गए और महाराज से माफी मांगी साथ ही समर्थकों की बैठक में आने का न्योता दिया।महाराज भी बेमन से बैठक में गए और यह भी कह आए चार बार टिकिट दिलाया ,जरूरी नहीं की हर बार मिले। इस बैठक में भाजपा के मूल नेताओं ने दूरी बनाई और कोई नहीं गया ।भाजपा सूत्र बताते हैं कि श्री सिंधिया के दरबार में मुन्ना 17नवंबर तक ही हैं।भाजपा ने तो किनारे लगा ही दिया है। यह भी चर्चा है कि मुन्ना को चुनाव में भाजपा खास तब्ज्जो देने बाली नहीं है। इनके राजनीतिक भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है।

Share This News :