Home > राज्यो से ,
कूनो फारेस्ट फेस्टिवल 17 से 23 दिसंबर तक, जंगल में तैयार हो रही टेंट सिटी
देश में चीतों के नए घर मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बड़ा उत्सव मनाए जाने की तैयारी है। 17 से 23 दिसंबर तक चलने वाले इस उत्सव में देश-दुनिया से पर्यावरण व वन्यजीव विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कोई भी बुकिंग करा सकता है। छह दिवसीय कूनो फारेस्ट फेस्टिवल के लिए टेंट सिटी तैयार की जा रही है। जिसमें पर्यटक ठहर सकेंगे।यह टेंट सिटी फेस्टिवल के बाद भी 10 वर्ष के लिए रहेगी। फेस्टिवल के ऐन पहले चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा जा रहा है, इससे उम्मीद जताई जा रही है कि चीता सफारी भी इस दौरान शुरू की जा सकती है। हालांकि इस पर अभी वन विभाग के अधिकारी मौन हैं। फेस्टिवल के दौरान कई तरह के मनोरंजन और साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।