Home > राज्यो से ,
'एमपी में कांग्रेस 135 पार-भाजपा और सर्वे दोनों की हार', जानिए किस बड़े नेता ने किया ये दावा
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम में अब चंद घंटे शेष हैं। इससे पहले एग्जिट पोल को लेकर सियासत गर्मा गई है। अब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कमान संभाली है और दावा किया है कि तीन दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बन रही है।बता दें कि 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल में अधिकांश प्रदेश में भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। इससे कांग्रेस नेताओं में भी खलबली है। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान सामने आया है। उन्होंने मप्र में 135 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है और बताया है भाजपा और सर्वे दोनों हार रहे हैं।
135 सीटों के साथ बनाएंगे सरकार
सुरजेवाला ने सोशल साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि कांग्रेस के ऊर्जावान साथियो, सूर्य ने संध्या काल में अस्त होते हुए पूछा कि सुबह तक इस अंधियार से लड़ने का दायित्व कौन लेगा। तब एक दीपक ने कहा कि इस घनघोर अंधियार से सूर्य की पहली किरण तक मैं पूरी दृढ़ता से लड़ूंगा। साथियों, आप दीपक की तरह 18 सालों तक भाजपाई सत्ता के घनघोर अंधियार से लड़े हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा तथा कांग्रेस 135 से अधिक सीटें जीत कर अपने वचनों को पूरा करेगी।