मेला - जीडीए और साडा के लिए भाजपा में लॉबिंग शुरू
मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब ग्वालियर मेला - जीडीए और साडा के लिए भाजपा में लॉबिंग शुरू हो गई है .चूँकि मेला का संचालन बर्षों से अफसर करते आ रहे हैं इसलिए इस बार का मेला शुरू होने से पहले मेला बोर्ड़ का गठन कर दिया जायेगा .सूत्रों का कहना है की नै सरकार के गठन के साथ ही इसी माह में मेला में नियुक्तियां हो जायेंगीं .मेला प्राधिकरण के लिए सबसे ऊपर अशोक शर्मा का नाम है ,वे पहले उपाध्यक्ष रह चुके हैं .इस बार बिधानसभा चुनाव में प्रदुम्न सिंह तोमर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है .मेला में अन्य दावेदारों में पूर्व बिधायक रमेश अग्रवाल और चेंबर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का नाम प्रमुखता से चर्चा में है .साडा के लिए वेद प्रकाश शर्मा ,एडवोकेट रामनारायण दुबे रम्मू ,वेदप्रकाश शिवहरे ,बिट्टू तोमर ,सतीश शाहू अदि नाम चल रहे हैं .जीडीए में पीताम्बर सिंह , सुरेंद्र शर्मा सरपंच ,अभय कुलश्रेष्ठ ,सुधीर गुप्ता , मनोज भार्गव अदि के नाम चर्चा में हैं .इनमें से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाये जा सकते हैं .इसके साथ ही जय सिंह कुशवाह और मुन्नालाल गोयल को प्रदेश के निगम मंडल में शामिल किया जा सकता है .