पीएम मोदी ने साफ कर दिया अब प्रधानमंत्री कौन
शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल में देश, दुनिया के टॉप 3 इकॉनमी में आकर रहेगा। पीएम मोदी ने अगले आम चुनाव को लेकर भी ये इशारा किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा निवेशक सम्मेलन में पहुंचे उद्योगपतियों ने कहा कि आप सभी बिजनेस की दुनिया के दिग्गज हैं। आप अपने काम का विश्लेषण करते हैं। आप सभी चुनौती का आकलन करके रणनीति बनाते हैं।
हमें चारों तरफ आकांक्षा, आशा, आत्मविश्वास दिखेगा। कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में हमने देखा है। उत्तराखंड के लोगों ने पहले ही स्थिर और मजबूत सरकार बनाके दिखाई है। जनता ने सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर वोट दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण हर देशवासी की जिम्मेदारी है। कोरोना महासंकट के बावजूद हम तेजी से आगे बढ़े हैं। हमने अपनी नीतियों और सामर्थ्य पर भरोसा किया। भारत की मजबूती का फायदा उत्तराखंड समेत देश के हर राज्य को हो रहा है। कहा कि उत्तराखंड इसलिए भी विशेष है क्योंकि यहां डबल इंजन सरकार है। डबल प्रयास चारों तरफ दिख रहे हैं।राज्य के सभी उत्पादों को अब एक नाम से पहचाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे।