फिर चौंका सकते हैं मोदी-शाह, इन छह में से एक हो सकती है संभावना
मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस आठ दिन बाद सोमवार को खत्म हो जाएगा। इस बैठक में भाग लेने केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा सोमवार सुबह भोपाल पहुंच जाएंगे। तीनों ही विधायक दल के सदस्यों से बातचीत कर नेता का नाम चुनने की प्रक्रिया कराएंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाया और सभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने निर्णय से चौंकाते आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फिर चौंकाने वाला फैसला ले सकते है। यदि प्रदेश में शिवराज को बदलते हैं तो एक को मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही बाकी को एडजस्ट करना होगा। इसको देखते हुए दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला प्रदेश में लागू किया जा सकता है। ऐसे में छह संभावनाएं बनती हैं।