वसुंधरा राजे पर राठौड़ ओर मीणा का बड़ा हमला,विधायक दल की बैठक मंलगवार को
राजस्थान का मुख्मयंत्री कौन होगा ये कल शाम तक साफ हो जाएगा। मंलगवार को जयपुर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसके बाद सीएम के नाम का एलान किया जाएगा। बैठक के लिए सभी विधायकों को आमंत्रण भेज दिया गया है।
देवनानी हो सकते हैं डार्क हॉर्स
राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम पर कल सुबह पर्दा उठ सकता है। बीजेपी की तरफ से रविवार को छत्तीसगढ़ और सोमवार को एमपी में सीएम के चहरों का एलान कर दिया गया। राजस्थान में भी नतीजे आने के बाद बीते आठ दिनों से सीएम के चेहरे की दौड़ में कई नाम चल चुके हैं। इनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अश्वनी वैष्णव पूर्व सांसद व विधायक किरोड़ीलाल मीणा, बाबा बालकनाथ दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, ओम बिड़ला, ओम माथुर, अर्जुनराम मेघवाल और अनिता भदेल तक के नाम चर्चाओं में आए।
छत्तीसगढ़ और एमपी में बीजेपी ने आदिवासी और ओबीसी को सीएम घोषित किया है। ऐसे में राजस्थान में अब सामान्य तबके से सीएम बनाए जाने की प्रबल संभावना है। छत्तीसबढ़ व एमपी में बीजेपी ने जो सीएम चेहरे घोषित किए हैं, वे दोनों ही संघ पृष्टभूमि वाले हैं और दो से तीन बार के विधायक भी रह चुके हैं।
ऐसे में राजस्थान में इस क्राइटेरिया में अजमेर उत्तर के बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी भी सीएम के लिए डार्क हॉर्स साबित हो सकते हैं। देवनानी दो बार बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संघ के चहेते भी हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें राज्यपाल बनाकर राजस्थान से बाहर भेजे जाने की चर्चाएं चलीं। लेकिन बीजेपी ने उन्हें विधानसभा का टिकट देकर सारी अटकलों को विराम दे दिया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एंव विधायक भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे विधायक दल की बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
वसुंधरा राजे की ओर से विधायकों को अपने आवास पर बुलाए जाने को लेकर राजेंद्र राठौड़ की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि विधायकों का किसी से मिलने जाना और बात है। लेकिन बुलाकर किसी से समर्थन मांगना यह बीजेपी की परंपरा नहीं है। किरोड़ीलाल मीणा ने भी इस मामले में बयान दिया कि विधयकों को घेर कर कोई यह सोचे की राजस्थान का सीएम बन जाएगा तो यह संभव नहीं।राजस्थान में सत्ता के तीन केंद्र देखने को मिल सकते हैं। इनमें मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो प्रदेश में भाजपा राज में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे।