Home > राज्यो से ,
एमपी कैबिनेट में लागू होगा गुजरात फॉर्मूला
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के समान ही कैबिनेट के नाम भी चौंका सकते हैं। इस बार नए और युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका मिलने की संभावना है। मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं साथ बैठक की है। कई दावेदारों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में गुजरात की तर्ज पर ही मुख्यमंत्री के समान ही पिछली पूरी कैबिनेट को बदला जा सकता है। इसमें कुछ पुराने चेहरे को छोड़कर नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इससे केंद्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं को पार्टी में उनके आगे बढ़ने की संभावना का संदेश देना चाह रहा है, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता पूरी ताकत और मेहनत के साथ काम में जुट जाए।