Home > राज्यो से ,slider news,
शिवराज ने कहा, अब विदा लेता हूं, जस की तस रख दीनी चदरिया
आज प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के शपथ ग्रहण के साथ ही शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। इससे पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल को संतुष्टिपूर्ण बताते हुए नए मुख्यमंत्री को एक बार फिर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार सुबह अपने नित्य कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने के बाद कहा कि आज 11:30 बजे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पधार रहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का हृदय से स्वागत करता हूं। इसके साथ ही मैं सभी मित्रों से कहना चाहता हूं कि अब विदा...! जस की तस रख दीन्ही चदरिया।"