Home > राज्यो से ,
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जनता से मांगी आर्थिक मदद, शुरू किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले आज यानी सोमवार को पार्टी के लिए 'डोनेट फॉर देश' क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य "समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना" है। लॉन्च के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अजय माकन, महासचिव केसी वेणुगोपाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी उपस्थित रहे। लॉन्च पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''यह पहली बार है कि कांग्रेस लोगों से देश के लिए चंदा मांग रही है। अगर आप सिर्फ अमीर लोगों पर निर्भर होकर काम करते हैं, तो आप उनकी नीतियों पर चलना होगा। महात्मा गांधी ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता से चंदा लिया था।