Home > राज्यो से ,slider news,
सीएम मोहन यादव घायलों से मिले, जांच समिति गठित, आरटीओ व सीएमओ सस्पेंड
गुना में बुधवार रात को बस और डंपर की भिड़ंत के बाद बस में आग गई थी। इसमें 13 यात्री जिंदा जल गए और 16 बुरी तरह झुलस गए थे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और समिति का गठन कर दिया है। मृतकों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने गुना में अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात भी की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी मुलाकात की है, इस मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना बस दुर्घटना मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।