Home > राज्यो से ,
ठंडी हवाओं से दिनभर छूटी कंपकंपी, अभी सप्ताह भर ऐसे ही बने रहेंगे हालात

दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सप्ताहभर ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान मुंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चार जनवरी के बाद तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है।

Share This News :