Homeराज्यो से ,slider news,
यूपी चुनाव: बसपा ने जारी की 100 उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

हुजन समाज पार्टी ने अपने 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि उन्होंने सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं उनमें से अधिकतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं।

गिनाया बसपा के टिकट वितरण का ब्योरा

मायावती ने 3 जनवरी को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा था कि विधानसभा की 87 सीटों पर एससी और मुस्लिमों को 97 सीटों पर बसपा ने टिकट दिया है। जबकि 106 टिकट ओबीसी को दिए गए हैं। बसपा ने सवर्णों को 113 टिकट दिए हैं। इसमें 66 ब्राह्मण, 36 क्षत्रिय और 11 अन्य हैं। उन्होंने कहा कि बसपा जातिवादी पार्टी नहीं है।

UP में 7 चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी, जिसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 4०3 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 11 फरवरी, दूसरे चरण का 15 फरवरी, तीसरे चरण का 19 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठो चरण का चार मार्च को और सातवें व अंतिम चरण का मतदान आठ मार्च को होगा।

पहला चरण: 11 फरवरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर मतदान
दूसरा चरण: 67 सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होगा
तीसरा चरण : 69 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा
चौथा चरण: 53 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा
पांचवा चरण: 52 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा
छठा चरण: 15 तारीख को नॉमिनेशन की लास्ट डेट है और 4 मार्च को मतदान होगा
सातवां चरण: आखिरी फेज में 7 जिलों में 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा

Share This News :