Homeअपना शहर ,
पूर्व विधायक राकेश मावई भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मावई ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मावई ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि पूरा देश राममय हो रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। कांग्रेस ने कार्यक्रम का न्यौता मिलने पर भी उससे दूरी बना ली।उन्होंने कहा कि पार्टी के इस निर्णय से आहत हूं। इसके बाद ही कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया। सिंधिया जी मेरे नेता है और अब उनके मार्गदर्शन में ही भाजपा में काम करुंगा। बता दें राकेश मावई का कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया था। इसको लेकर भी राकेश मावई नाराज चल रहे थे। वे जिलाध्यक्ष और विधायक रह चुके हैं। 

 
 

Share This News :