Home > राज्यो से ,slider news,
मुख्य पुजारी बोले- त्रेतायुग जैसी हुई अयोध्या, भक्त इतने कि आज सभी दर्शन संभव नहीं

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। वहीं, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए।प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर के लिए मंदिर में एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। राम मंदिर में फिलहाल श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। भारी भीड़ की वजह से मंदिर प्रशासन फैसला लिया गया है। पहले बुजुर्ग और महिलाओं को दर्शन की इजाजत मिलेगी।अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुंबई से अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने कहा, "हम यहां तीन दिन से रूके हुए हैं, दर्शन करके ही जाएंगे।

Share This News :