Home > राज्यो से ,
हंगामा :आठ वोट निरस्त - आप गठबंधन की हार ,भाजपा का मेयर बना

चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव भाजपा ने जीत लिया है। भाजपा के मनोज कुमार सोनकर मेयर चुने गए हैं। यह लोकसभा से पहले इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका है। यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त उम्मीदवार उतारा था।भाजपा के मनोज कुमार को जहां 16 वोट मिले, वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। 8 वोट रद्द घोषित कर दिए गए। इस दौरान नगर निगम में भारी हंगामा हुआ। दरअसल, बहुमत में होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम में भाजपा के 16 और कांग्रेस तथा आप के 20 पार्षद हैं। वोट रद्द होने से बड़ा उलटफेर हुआ है।परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है और चुनाव धांधली का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन में कोई फूट नहीं है। भाजपा साजिश करके जीती है।आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता ने कहा, 'हम हाई कोर्ट जाएंगे। आज बीजेपी ने धोखे से जीत हासिल की है। मेरे हाथ से बैलेट छीन लिया गया। किरण खेर मैडम लगातार इशारा कर रही थीं। 8 वोट अवैध कैसे हो सकते हैं?'

 

 

 

Share This News :