राहुल गांधी की यात्रा में लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को मुरादाबाद से फिर से शुरू हुआ। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राहुल और प्रियंका ने सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंच गई है। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखें।मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि यह हिंदुस्तान सबका है। सवाल उठाया कि 90 प्रतिशत लोगों की कोई भागीदारी नहीं होगी तो तरक्की कैसे होगी। इसके लिए जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इससे पता लग जाएगा कि किनके हाथों में सबसे जरूरी काम हैं।