Homeराज्यो से ,slider news,
कनॉट प्लेस को 'कार फ्री' बनाने की पहल का विरोध तेज

कनॉट प्लेस की मध्य और भीतरी सड़क को कार फ्री à¤¬à¤¨à¤¾à¤¨à¥‡ की पहल का व्यापारियों ने विरोध किया है। उनका मानना है कि इस पहल से न केवल राजीव चौक आने वालों को परेशानी होगी बल्कि इससे कारोबार भी प्रभावित होगा।

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि ये बेतुका ख्याल है। कनॉट प्लेस कमर्शियल केंद्र है, यह कोई पर्यटन स्थल नहीं है। जैसे ही ‘इनर सेंट्रल’ को वाहन मुक्त किया जाएगा तो ‘आउटर सेंट्रल’ जाम हो जाएगा। योग दिवस के दिन हम इसका नमूना देख चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पैदलयात्रियों के लिए सभी ब्लॉक में पहले ही 20 फुट की जगह है और पार्किंग के स्थान की पहले से ही कमी है। कितने आगन्तुक शिवाजी स्टेडियम और शंकर बाजार में अपने वाहन पार्क करके दूसरे लोगों के साथ गाड़ी में बैठकर सामान खरीदने या खाने के लिए आएंगे? जाहिर है कि इससे व्यवसाय प्रभावित होगा। इस क्षेत्र में भीड़ भाड़ कम करने के लिए फरवरी महीने से एक्सपेरिमेंट के तौर पर तीन महीने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस के मध्य और ‘इनर सेंट्रल’ सड़कों को वाहन मुक्त बनाया जाएगा।

इस संबंध में फैसला शहरी विकास मंत्रालय, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने की थी।

Share This News :