Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राहुल गांधी ने किए महाकाल दर्शन, अब उज्जैन में करेंगे रोड शो

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी उज्जैन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महाकाल दर्शन किए। दहलीज पर जाकर भगवान को प्रणाम किया। वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए। दरअसल शिवनवरात्र होने के कारण भगवान के शृंगार का समय तीन बजे से शुरू हो गया था। इस दौरान किसी भी वीवीआइपी को भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता। इसके पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने सारंगपुर के बाद आज शाजापुर होते हुए उज्जैन शहर में प्रवेश किया।

Share This News :