Home > राज्यो से ,slider news,
सीएम केजरीवाल गिरफ्तार... जेल से चलेगी सरकार, कल PMLA कोर्ट में होगी पेशी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशायल ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी भी उनके घर पर तलाशी चल रही है। खबर है कि तलाशी खत्म होने के बाद ही केजरीवाल को ईडी लेकर जाएगी। कभी दस्तावेज और डिजिटल दस्वावेजों को जब्त किया गया है। वहीं केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और गिरफ्तारी पर तत्काल सुनवाई की मांग करेगी। ईडी की कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा कि जहां-जहां गैर-भाजपा सरकार है, उन राज्यों में ही ये चीजें हो रही हैं। चुनाव होने वाले हैं। आदर्श आचार संहिता लागू है। लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं। पहले झारखंड और फिर दिल्ली में ये लोकतंत्र नहीं बल्कि निरंकुशता की तैयारी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भाजपा की राजनीतिक टीम यानी ईडी  केजरीवाल की सोच को कभी कैद नहीं कर सकती है। आम आदमी पार्टी ही भाजपा को रोक सकती है। आप सोच को कभी नहीं दबा सकते।प्रवर्तन निदेशालय की टीम कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने पहले 10वां समन जारी किया और उसके बाद उनके आवास पर पहुंची। जहां सीएम से दो घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 
 
 

Share This News :