Homeराज्यो से ,slider news,
प्रियंका गांधी का नाम तय, इस सीट से लड़ेंगीं चुनाव

रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उतारा जाना लगभग तय है। अति विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इसकी औपचारिक घोषणा होना भर ही शेष है। वहीं, अमेठी सीट पर अभी संशय बना हुआ है। यहां से राहुल गांधी और दीपक सिंह या विपक्ष के साझा प्रत्याशी के रूप में वरुण गांधी का नाम चल रहा है।रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। रायबरेली से अभी सोनिया गांधी सांसद है, लेकिन वर्ष 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को हराकर अमेठी सीट छीन ली थी। सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी को ही उतारने का निर्णय लिया गया है।कांग्रेसजन अमेठी से राहुल गांधी के लड़ने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, राहुल गांधी वहां से चुनाव लड़ने के ज्यादा इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं। यहां से पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का नाम आगे चल रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इंडिया खेमे में इस प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा कि पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी को विपक्ष के साझा प्रत्याशी के रूप में अमेठी से उतारा जाए। इस बार भाजपा ने पीलीभीत से उनका टिकट काट दिया है। हालांकि, बताते हैं कि वरुण गांधी पिछले कई दिनों से कोविड से पीड़ित हैं। इसलिए अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया जा सका है। इस बारे में वरुण से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उनसे बात नहीं हो सकी।

 
 
 
 
 

Share This News :