Homeराज्यो से ,
राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- संविधान नहीं बदलने देंगे

 वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ सांसद संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि कांग्रेस इनको ऐसा कभी नहीं करने देगी।राहुल गांधी ने कहा कि कभी-कभी आप कुछ भाजपा सांसदों को यह कहते हुए सुनते हैं कि वे संविधान बदल देंगे। मैं स्पष्ट कर दूं कि कांग्रेस आरएसएस को संविधान बदलने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हर एक भारतीय इसका विरोध करे। प्रधानमंत्री हमारे देश को नहीं समझते हैं। वह कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए। हमारे देश में अनेक भाषाएं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश का संविधान ही हमारे लोगों, हमारी भाषाओं, हमारी विभिन्न परंपराओं और इतिहास की रक्षा करता है? लोग गलती से कहते हैं कि संविधान एक किताब है। संविधान एक प्रतिबद्धता है, इस देश के प्रत्येक नागरिक के प्रति यह एक प्रतिबद्धता है कि हम आपको इस देश में शांति और खुशी से रहने देंगे।

 
 
 

Share This News :