Homeराज्यो से ,
कांग्रेस ने जारी की एक और उम्मीदवारों की सूची, राज बब्बर और आनंद शर्मा को मिला टिकट

कांग्रेस ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में राज बब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से घोषित किया है। हिमाचल की ही हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा के नाम का भी एलान किया गया है। रायजादा यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टक्कर देंगे। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कैप्टन अजय यादव की भी टिकट की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। अब हरियाणा में कांग्रेस व आप ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से राव इंद्रजीत एक बार फिर से मैदान में हैं। वह अपना नामांकन भी दर्ज करा चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशी नामांकन शुरू होने के बाद उतारा है। 

 कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें चार उम्मीवारों का एलान किया गया है। सूची में हिमाचल प्रदेश की दो-दो और हरियाणा-महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।कांग्रेस ने भूषण पाटिल को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से होगा। पाटिल मुंबई कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष और स्थानीय निवासी हैं। इस बार कांग्रेस महानगर की 6 संसदीय सीटों में से केवल दो पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी सीट मुंबई उत्तर पश्चिम है, जहां उसने पार्टी की शहर इकाई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को मैदान में उतारा है। बाकी चार सीटों पर कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिव सेना (यूबीटी) चुनाव लड़ रही है। शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई और इसके आसपास के जिलों की सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Share This News :