Homeराज्यो से ,
नौ सीटों पर 66.12 प्रतिशत मतदान, राजगढ़ टॉप पर तो भिंड में सबसे कम

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सागर, बैतूल, गुना, ग्वालियर, मुरैना और भिंड में शाम छह बजे तक 66.12 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। इन सीटों पर 2019 में 66.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ सीट पर 72.99 प्रतिशत हुआ है। जबकि सबसे कम भिंड सीट पर 52.91 प्रतिशत मतदान हुआ है।प्रदेश में तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत पहले दो चरणों के मुकाबले बढ़ने का कारण कैंडिडेंट, कार्यकर्ता और कार्यक्रम तीन 'क' फैक्टर बताए जा रहे हैं। हालांकि, 2019 की तुलना में सिर्फ विदिशा में ही ज्यादा मतदान हुआ है। बाकी आठों सीटों पर मतदान में गिरावट आई है। भोपाल में तो 2019 के मुकाबले 13 फीसदी से ज्यादा कम वोटिंग हुई है, जो चौंकाने वाली है।

सीट             2024       2019            अंतर 
राजगढ़       72.99       79.46        (-6.47)
विदिशा       70.35       65.70        (+4.65)
बैतूल        69.68       78.15        (-8.47)
गुना            69.34       70.32        (-0.98)
सागर          62.06       65.51       (-3.45)
भोपाल        60.99       74.39        (-13.4)
ग्वालियर      58.86       59.78        (-0.92)
मुरैना         55.77        61.89       (-6.12)
भिंड           52.91        54.42       (-1.51)

पहले दो चरणों में इतना हुआ था मतदान
पहले चरण में छह सीटों पर 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन सीटों पर 2019 में 75.23 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बार पिछली बार की तुलना में 7.48 प्रतिशत कम मतदान हुआ। वहीं, दूसरे चरण में छह सीटों पर 58.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों पर 2019 में 67.64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार पिछली बार की तुलना में 9.05 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :