Homeअपना शहर ,
स्वर्गीय राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम, अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी

ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी पार्थिव देह कल गुरुवार को दिल्ली से प्रातः ११ बजे विशेष विमान से ग्वालियर आयेगी । दोपहर १२.३० बजे से रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह रखी जायेगी। पुष्पांजलि का क्रम दोपहर २.३० बजे तक चलेगा। अपरान्ह तीन बजे अंतिम यात्रा की तैयारी होगी ,इसके बाद अपरान्ह ३.३० बजे से अंतिम यात्रा रानी महल से शुरू होकर छत्री पहुंचेगी ,जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा । अनेक राजनीतिक हस्तियां अंतिम यात्रा में शामिल होंगी ।

Share This News :