Home > अपना शहर ,
राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियों का हुआ संचय, दो नदियों में होगा विसर्जन
ग्वालियर। राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियों का संपूर्ण विधि ,विधान के साथ छत्री परिसर में संचय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परिवार जनों के साथ किया । महल सूत्रों के अनुसार अस्थियों का विसर्जन इलाहाबाद में गंगा नदी और उज्जैन की क्षिप्रा नदी में प्रवाहित कर किया जायेगा। उज्जैन से सिंधिया राज परिवार का गहरा रिश्ता रहा है। उज्जैन के विकास में भी सिंधिया राज परिवार का बड़ा योगदान है। दोनो तीर्थ नगरी हैं , जहां पर अस्थियों को प्रवाहित कर विसर्जन किया जायेगा। बतादे की गुरुवार को राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार सिंधिया राज शाही परंपरा के अनुसार किया गया था।