Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
किरण बेदी ने कहा, मई 2018 में उपराज्यपाल का पद छोड़ दूंगी

अपने और कांग्रेस सरकार के बीच बढ़ते मतभेद के बीच पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने शनिवार को कहा कि वह दो साल पूरे होने पर अगले साल मई में अपना पद छोड़ देंगी। उन्होंने पीटीआई को बताया कि मैंने यहां अपने को एक कार्यकाल दिया है। मैं पुडुचेरी में 29 मई, 2018 को जब दो साल पूरे कर लूंगी तब अपना पद छोड़ दूंगी। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इसके बारे में अपने वरिष्ठों को बता चुकी हैं।

उनके इस बयान से एक ही दिन पहले कल कांग्रेस के एक विधायक ने अधिकारियों पर सरकारी संवाद के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा रोक लगाए जाने संबंधी आदेश को उपराज्यपाल द्वारा खारिज करने के आलोक में उनके कामकाज की शैली को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजकर शिकायत की थी।

29 मई, 2016 को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पदभार संभालने वालीं पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने और इस संघशासित क्षेत्र को कचरामुक्त बनाने समेत कई कदम उठाए हैं। वैसे उनके और सरकार के बीच कई मौके पर मतभेद रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंघ सद्भावपूर्ण हैं।

Share This News :