सबसे बड़ी घड़ियाल सेंचुरी में बढ़ा घड़ियालों का कुनबा, अंडों से बाहर निकले 28 बच्चे
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जो पूरे विश्व में घड़ियालों के जीवन की आस है, जहां घड़ियाल हर साल सुरक्षित तरीके से रहकर अपना कुनबा बढ़ा रहे हैं। देवरी घड़ियाल केंद्र में हाला ही में 28 बच्चे अंडों से बाहर निकले हैं। जिन्हें सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ा गया है।बता दें कि घड़ियाल सेंचुरी में घड़ियालों के कुनबे में इजाफा हुआ है। देवरी घड़ियाल केंद्र पर रखे गए 28 अंडों से हेचिंग कराई गई है। इसमें सभी से घड़ियाल के बच्चे बाहर आ चुके हैं। अब इन घड़ियालों के बच्चों को तीन साल तक इस देवरी घड़ियाल केंद्र में बने कृत्रिम आवासों में रखा जाएगा। उसके बाद इन्हें चंबल नदी के प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। देवरी घड़ियाल केंद्र पर हर साल 200 अंडों को चंबल किनारे से घड़ियालों के घोंसलों से इकट्ठा कर लाया जाता है। इसके बाद इन्हें देवरी घड़ियाल केंद्र में बने कृत्रिम घोंसलों में लगभग 20 दिन तक रखा जाता है। इस वर्ष भी 200 अंडे लाए गए थे, जिनमें से 28 अंडों की रविवार शाम को वन विभाग के अधिकारियों ने हेचिंग कराई है। लगभग 20 दिनों में अंडों के परिपक्व होने तक इनको रखा घडियाल केंद्र के कृत्रिम घोंसलों में रखा गया था।