Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने शहर में शोक संवेदना व्यक्त की। जनसम्पर्क मंत्री ने बुन्देला कालौनी में मुश्ताक बेग की पत्नि के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भाण्डेरी फाटक पर भागीरथ प्रजापति के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए 10 हजार रूपये की राशि देने की बात कही। उन्होंने इसी मोहल्ले में कमला पटवा के पति की मृत्यु हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 10 हजार रूपये की राशि देने की बात कही। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :