Homeराज्यो से ,slider news,
अखिलेश पर फिर सख्त हुए मुलायम, कहा- मैं एसपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली
बेटे अखिलेश यादव पर रविवार दोपहर कुछ नरम दिखने वाले वाले मुलायम सिंह शाम होते-होते फिर सख्त हो गए। रविवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम ने साफ कर दिया कि वह एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, शिवपाल यादव यूपी के प्रदेश अध्यक्ष और अखिलेश यूपी के सीएम। मुलायम ने कहा कि चूंकि रामगोपाल यादव पार्टी से निष्कासित किए जा चुके थे, ऐसे में उनके द्वारा बुलाया गया अधिवेशन फर्जी था। मुलायम के ताजा रुख से साफ है कि चुनाव से ऐन पहले समाजवादी पार्टी में चल रही वर्चस्व की लड़ाई में दोनों खेमे झुकने को राजी नहीं हैं।

Share This News :