Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
हाथरस हादसे में ग्वालियर की महिला की मौत, तीन की हालत खतरे से बाहर, सीएम मोहन ने जताया दुख

ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक महिला की भी मौत हुई है। पिछले दिनों हुए इस हादसे में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इस भगदड़ में एमपी की चार महिलाओं के चपेट में आने की बात सामने आई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही प्रदेश की रहने वाली महिला रामश्री के निधन पर खेद व्यक्त किया है।

बता दें, कि मंगलवार को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। अब तक की जानकारी में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कयास हैं कि यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Share This News :