Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है : पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अल्प प्रवास पर रविवार को दतिया पहुंचे। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि, मध्यप्रदेश और देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मोदी जी पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने एक परिवार के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मध्यप्रदेश एक विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। हम हर मार्ग पर प्रगति कर आगे बड़ रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य जारी हैं। हर विभाग को पर्याप्त बजट स्वीकार हमारी मोहन यादव की नेतृत्व वाली सरकार ने की है।

अब गरीब भी एयर एंबुलेंस की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। गांव-गांव तक हमने नलों से जल पहुंचाया है। हमारा मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा चुनाव में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

 

Share This News :