Homeराज्यो से ,
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मिशन पौधरोपण देश में बना मिशाल

इंदौर ने एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड तो बना लिया है, लेकिन अभी तक शहर में 51 लाख पौधे नहीं लगे है। अब अगले 15 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मेें पौधे लगाए जाएंगे।उधर सोमवार को भी रेवती रेंज में कुछ परिवार पौधे लगाने पहुंचेे। वहां अब जो पौधे लगाए गए है। वे कम पानी के कारण न मुरझा जाए। इसकी चिंता भी नगर निगम कर रहा है। वहां क्यारियों में पानी डालने की व्यवस्था की जा रही है।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर मेें जुलाई माह मेें 30 लाख से ज्यादा पौधे लग चुके है। हमने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है,लेकिन इंदौर में 60 लाख ज्यादा पौधे वर्षाकाल में लग जाएंगे।नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण व अन्य विभाग भी इंदौर में पौधे लगाएंगे। इसके अलावा वन विभाग भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण करेगा। इंदौर में 31 जुलाई तक अभियान चलेगा। इंदौर मेें कई निजी संगठन भी बड़े पैमाने पर पौधे लगा चुके है। मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय का मिशन पौधरोपण देश में  मिशाल बन गया है |

 

 
 
 
 
 
 
 

Share This News :