Home > खेल ,
श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज के लिए टीम घोसित
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी। इस दौरे पर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज दो अगस्त से होगा, जिसका दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: चार और सात अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।