Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मनमोहन सिंह ने जारी किया पंजाब कांग्रेस का घोषणा पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज पंजाब के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में मनमोहन ने घोषणापत्र जारी किया। भट्टल पंजाब कांग्रेस के घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करने वाली समिति की चेयरपर्सन हैं।
इस मौके पर मनमोहन ने कहा कि पंजाब को अमरिंदर के नेतृत्व की जरूरत है। पंजाब के लोग बेहतर कल चाहते हैं। घोषणा पत्र में पंजाब की बेहतरी के मुद्दे हैं।
यह घोषणा पत्र साथ ही चंडीगढ़ में और जिला स्तर पर जारी किया जाएगा। कांग्रेस, मंगलवार को पूर्व बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद कर रही है, जिनके इस राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।
पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जारी किया जाएगा। भट्टल, पंजाब कांग्रेस के घोषणा पत्र का सौदा तैयार करने वाली समिति की चेयरपर्सन रहीं।
राज्य इकाई के उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल चंडीगढ़ में इसे जारी करेंगे, जबकि पटियाला में पूर्व सीएलपी नेता सुनील जाखड़, बठिंडा में पूर्व मंत्री प्रनीत कौर और जालंधर में लोकसभा सदस्य संतोष चौधरी इसे जिला स्तर पर जारी करेंगे।

Share This News :