27 जुलाई को भारत बनाम श्रीलंका का पहला टी20 मैच, यहां देख सकेंगे लाइव
नए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी।टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मिशन शुरू होगा।भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी।भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मुकाबले को फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्ष्णा, चामिंडू विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मथ चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।
भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 27 जुलाई- पहला टी20 मैच
- 28 जुलाई- दूसरा टी20 मैच
- 30 जुलाई- तीसरा टी20 मैच