Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ग्राम रक्षा समिति के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बसई प्रवास के दौरान ग्राम रक्षा समिति द्वारा आयोजित समितियों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। समिति के सदस्यों द्वारा जनसम्पर्क मंत्री का थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ठाकुर तथा गुड्डी ठाकुर के नेतृत्व में बड़ा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसम्पर्क मंत्री द्वारा द्रीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आदित्य पटैरिया ने स्वागत किया प्रस्तुत किया। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उदबोधन में कहा कि नगर रक्षा समिति गांव की सुरक्षा विकास तथा गरीबों के कल्याण में महत्वपूर्ण निभा सकती है। उन्होंने समिति के सदस्यों का आह्वान किया कि वह गांव, गरीब किसान, मजदूर व कमजोर वर्ग की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है आज चाँद खांन ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होकर जन सेवा का जो निर्णय लिया है वह सराहनीय है। नगर रक्षा समिति के सदस्यों को मध्यप्रदश पाठ्य पुरस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, नगर पालिका में वरिष्ठ पार्षद मुकेश यादव व वरिष्ठ समाजसेवी विपिन गोस्वामी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुरेश गुप्ता, महेश लोधी, सतीश यादव, कमलू चौबे, रज्जन पटैल, कुमकुम रावत, शंकुतला अहिरवार, रामकिशन लोधी, सौरभ लोधी, पीताराम लोधी, वृषभान सिंह, कल्लू अहिरवार तहसीलदार दीपक शुक्ला, थाना प्रभारी बसई सहित अन्य गणमान्यजन, ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा निवृत्त होने पर चाँद खांन दीवान का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

Share This News :