Homeअपना शहर ,
शर्ट के बटन खोलकर नशे में धुत विद्यालय पहुंचे बाबू, कलेक्टर ने किया निलंबित

छतरपुर | जिले के गांव महेवा के हाई स्कूल में पदस्थ एक बाबू शराब के नशे में विद्यालय पहुंच गया। बच्चों ने बाबू की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने बाबू को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार शासकीय हाई स्कूल महेवा में लिपिक यानी कि बाबू के पद पर मुकेश अहिरवार पदस्थ है। बीते दिनों बाबू शराब के नशे में बाबू विद्यालय पहुंच गए। वहां बच्चों ने बाबू का वीडियो बना लिया। नशे में बाबू अपनी शर्ट के सभी बटन खुले हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसे संभालने का प्रयास कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लिया। छतरपुर कलेक्टर को अवगत कराया कलेक्टर संदीप ने नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे सहायक ग्रेड 2 के बाबू को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए।

 

 
 
 
 
 

Share This News :