Homeअपना शहर ,
सिरदर्द बने लाइसेंसी हथियार, संख्या कम करने अब आपराधिक रिकॉर्ड वाले राडार पर

 ग्वालियर और चंबल अंचल में गन कल्चर सिरदर्द बनता जा रहा है। क्योंकि लाइसेंसी हथियार से हत्या, हत्या का प्रयास और लोगों को धमकाने जैसे अपराध तो हो ही रहे हैं। अब लाइसेंसी हथियार से आत्महत्या की घटना तेजी से बढ़ गई हैं। कई रसूखदारों ने लाइसेंसी हथियार से आत्महत्या कर ली।

अब लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग बढ़ा है तो नए लाइसेंसी हथियार पर अघोषित रोक लग गई है। लाइसेंसी हथियारों की संख्या कम करने के लिए ऐसे लाइसेंसी हथियार धारकों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी है।

ऐसे करीब 200 लोग चिह्नित किए गए है। इनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस की ओर से रिपोर्ट तैयार कर कलेक्ट्रेट भेज दी गई है। अब इस पर निर्णय कलेक्टर को ही लेना है। आंकड़ों में 33 हजार, हकीकत- 36 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार: आंकड़ों के अनुसार लगभग 33 हजार लाइसेंसी हथियार ग्वालियर में हैं।

हकीकत यह है कि 36 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार ग्वालियर में हैं। भिंड, मुरैना के ऐसे लोग जिनके पास लाइसेंसी हथियार हैं और वह ग्वालियर में रह रहे हैं, इनके हथियार भी यहीं रहते हैं। भूतपूर्व सैनिक सहित ऐसे लोग जिन्होंने दूसरे राज्यों से लाइसेंस बनवाया, वह भी ग्वालियर में रह रहे हैं। इसलिए यह आंकड़ा करीब 36 हजार से भी अधिक है।

लाइसेंसी हथियार खुद के और अपनों के ही लिए बन गए जानलेवा
कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर कालोनी में रहने वाले भाजपा नेता आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के पिता अशोक सिंह राठौड़ ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। -महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकृपा कालोनी में रहने वाले 17 वर्षीय मोहित लोधी ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।-मुरार में रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वह शराब का नशा करने का आदी था। शराब पीने से जब पत्नी ने टोका तो उसने गोली मार दी।-बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले किसान ब्रिजेंद्र सिंह राजपूत ने 17 जून को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।नेताओं की राजनीति लाइसेंसी हथियार पर ही टिकी अफसरों पर पहुंच रहे फोन, अभी तो हर किसी के लिए मना: ग्वालियर में नेताओं की राजनीति लाइसेंसी हथियार के इर्द-गिर्द घूमती है।

 

 

Share This News :