Homeअपना शहर ,
जीवाजी विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर NSUI और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध B com कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़े और BA सहित अन्य संकायों में विद्यार्थियों के लिए सीटें बढ़ाए जाने की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जब हंगामा कर रहे छात्र नेताओं ने पुलिस के बैरिकेड्स पर चढ़कर जीवाजी यूनिवर्सिटी में अंदर जाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ दिया।बता दें कि प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में NSUI के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। उस दौरान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों से झूमा झटकी भी हुई है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक छात्र नेताओं व युकां प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया है।दो दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल ले जाया गया ,जहाँ उन्हें बाहर बैठकर रखा ,बाद में छोड़ दिया गया .

 

 

 
 
 
 
 

Share This News :