Home > खेल ,
सब क्या मैं करू तेरे लिए... स्टंप माइक ने फिर रोहित शर्मा को पकड़ा
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो में खेला गया। इस मुकाबले में एक बार फिर रोहित शर्मा का कॉमेडी अंदाज देखने को मिला।
भारतीय कप्तान की अक्सर बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो जाती है, जिसका वीडियो भी खूब वायरल होता है। हिटमैन के कई वीडियो वायरल हुए हैं। अब एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले का मजेदार वीडियो सामने आया है।
कमेंटेटर हंसी रोक नहीं पाएं
मैच में भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। जब वाशिंगटन सुंदर बॉलिंग कर रहे थे। उनकी बॉल पर रोहित शर्मा ने अपील की, जिससे अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद कप्तान शर्मा ने सुंदर की तरफ कहते हुए नजर आए। इसके बाद रोहित शर्मा हंसने भी लगे। उनका ये अंदाज देखकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएं।

वाशिंगटन कर रहे थे गेंदबाजी
यह घटना तब हुई जब वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के बल्लेबाज डुनिथ वेल्लालेज को गेंदबाजी कर रहे थे। गेंद वेल्लालेज के पैड पर लगने के बाद LBW की अपील की गई।
इस बात को कंफर्म करने के लिए कि बॉल बैट पर लगी या पैड पर वाशिंगटन ने विकेटकीपर केएल राहुल और स्लिप में रोहित की तरफ देखा। रोहित शर्मा ने पहले केएल राहुल से पूछा। इसके बाद वाशिंगटन की तरफ देखकर कहा, 'मेरे को क्या देख रहा है। सब मैं करू तेरे लिए।' आखिरकार टीम इंडिया ने रिव्यू न लेने का फैसला किया।