Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लाड़ली बहनों को झटका, इन्हें नहीं मिलेगी बढ़ी हुई राशि?

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश की करोड़ो लाडली बहनों को रक्षाबंधन के त्यौहार पर उपहार देने का ऐलान किया है। मोहन सरकार ने लाडली बहनों को 250 रूपए की राशि देने की घोषणा की है। लाडली बहनों को योजना के तहत इस बार 250 रूपये ज्यादा मिलेंगे, लेकिन सीएम मोहन की घोषणा को लेकर एक सीनियर भाजपा नेता ने ऐतराज जताया है। 

पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के सीनियर नेता रघुनंदन शर्मा ने अपने एक बयान में कहा है कि मोहन सरकार ने प्रदेश की लाडली बहनों को दी जाने वाली राशि बढ़ाई है, लेकिन जो रक्षाबंधन में विश्वास रखती है, हिंदू त्यौहारों को मानती है ऐसे लोगों को बढ़ी हुई राशि मिलना चाहिए। जो लोग रक्षाबंधन के त्यौहार को नहीं मानते, उन्हें राशि देने का कोई औचित्य नहीं है।

क्या बोले रघुनंदन शर्मा?

दरअसल, पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने अपने एक बयान में कहा है कि रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदुओं का त्यौहार है, मेरा आग्रह है कि जो रक्षाबंधन के त्यौहार को मानते है, ऐसे लोगों को बढ़ी हुई राशि मिलना चाहिए। जो इस त्यौहार का उपयोग भाईचारे के लिए नहीं करते है, रिश्तों का उपयोग नहीं करते है, ऐसे लोगों को यह राशि देने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए सरकार को उन बहनों को राशि दी जानी चाहिए, जो रक्षाबंधन के त्यौहार को मानते है। 

बहनों को मिलेंगे 1500 रूपये 

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव ने चित्रकूट में बीते गुरूवार को ऐलान करते हुए कहा था कि 10 तारीख को प्रदेश की सभी लाडली बहनों के खाते में 1500 रूपये डाले जाएंगे। सरकार 250 रूपये की राशि रक्षाबंधन के लिए डालेगी। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा था कि बहने जब अपने भाई को राखी बांधेगीं तब में समझंगा बहनों ने मेरे माथे पर तिलक लगा दिया है।

Share This News :