Home > वायरल न्यूज़,
असली और नकली के चक्कर में दो घंटे तक किन्नरों ने काटा बवाल, फिर जो हुआ जान कर दंग रह जाएंगे
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में असली और नकली किन्नरों के बीच जमकर लड़ाई हुई। उसके बाद खुद असली किन्नर साबित करने के लिए बीच सड़क जो हरकत की, उससे राहगीरों को शर्मसार होना पड़ा। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है।बता दें कि अमरपाटन के पुराना बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर करीब आधे दर्जन किन्नरों ने बीच सड़क पर नकली किन्नर बता एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। यही नहीं किन्नरों ने उसके कपड़े भी उतार दिए। हालांकि, यह मामला थाने तक नहीं पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, मैहर में रहने वाले किन्नरों के ग्रुप को अमरपाटन में एक किन्नर द्वारा पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिल रही थी। मैहर का ग्रुप उसकी तलाश कर रहा था। मैहर का ग्रुप अमरपाटन में खोजबीन में लगा हुआ था, तभी पुराना बस स्टैंड के पास किन्नर के होने की उन्हें जानकारी मिल गई।