Home > खेल ,
लक्ष्य सेन का ब्रॉन्ज मेडल जीतने का सपना टूटा, लड़कर हारे मैच
लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए हैं। उनको मेंस बैडमिंटन के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मलेशिया के ली जी जिया के हाथों हार का सामना कर पड़ा। वह 13-21, 16-21 और 11-21 से यह मुकाबला हारे हैं। वह ब्रॉन्ज मेडल जीत जाते, तो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले बैडमिंटन खिलाड़ी बन जाते।
लक्ष्य सेन ने मुकाबले की शुरुआत बढ़े ही शानदार तरह से की थी। उन्होंने मलेशिया के खिलाड़ी ली जी जिया को 21-13 से एकतरफा हरा दिया था। यह देख लग रहा था कि वह ली जी जिया के ऊपर दबाव बनाने में सफल रहे हैं, लेकिन फिर गेम बदल गया। दूसरे मुकाबले में वह शुरुआत में 9-8 से आगे थे, लेकिन कुछ देर बार पीछे हो गए। वह दूसरा मुकाबला 16-21 से हार गए थे। तीसरे मुकाबले में ली जी जिया ने लक्ष्य पर पूरा दबाव बना दिया था। वह मुकाबला 21-11 से लक्ष्य को हरा दिया था।