Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पहली बार: एमपी में सरकार मनाएगी जन्माष्टमी, जानें सीएम मोहन यादव का प्लान, बहनों को क्या देंगे गिफ्ट?

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 अगस्त को बड़ा फैसला किया. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण के लिए मध्य प्रदेश का महत्व रहा है. इसलिए अब सरकार जन्माष्टमी मनाएगी. इस उत्सव को संस्कृति विभाग आयोजित करेगा. 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है. इस पर्व के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराएंगे. सरकार इस कार्यक्रम में भी सहयोग करेगी. इस बार पहली बार 55 जिलों में पुलिस बैंड उपलब्ध कराए गए हैं. 10 अगस्त को नारी सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम होने वाला है. 25 हजार जगहों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे. महिलाओं को लाड़ली बहना और रक्षाबंधन का शगुन ट्रांसफर किया जाएगा.

इसके अलावा सीएम यादव ने किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा कि अभी तक फसलों के नुकसान की रिपोर्ट पटवारी देते थे. लेकिन, अब इसके लिए हर पंचायत में वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे. ये वॉलंटियर वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से नुकसान बताएंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि आज पार्टी की अहम बैठक हुई. पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर 64 हजार 523 बूथों पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने जा रही है. प्रदेश के 1.5 करोड़ घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी है. हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की गई है. हर बूथ और मंडल पर बीजेपी के कार्यकर्ता तिरंगा पहुंचाएंगे.

इतने कार्यक्रम करेगी बीजेपी

उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे. विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम हर जिले में होंगे. युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा. 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे. 14 अगस्त को सभी जिलों में भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा. 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे. सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा.

Share This News :