Homeखेल ,
जर्मनी ने भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब कांस्य के लिए खेलेगी भारतीय टीम

 भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा और उसका स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार फिर बढ़ गया। भारत का अब कांस्य पदक के लिए स्पेन से मुकाबला होगा, जबकि जर्मनी फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेगा।जर्मनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी ने इस मैच में भारत को 3-2 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली। जर्मनी का फाइनल में सामना नीदरलैंड से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था। भारतीय टीम भले ही स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम के पास कांस्य पदक जीतने का मौका रहेगा। भारत का कांस्य के लिए सामना स्पेन से होगा। भारत ने इस मैच में पहले क्वार्टर में गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने दो गोल दागे और भारत पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने फिर बराबरी का गोल दागा, लेकिन मैच समाप्त होने से छह मिनट पहले जर्मनी ने तीसरा गोल दागा जिसने अंत में अंतर पैदा कर दिया। इस तरह भारत का स्वर्ण पदक जीतने का 44 वर्षों का इंतजार बढ़ गया।जर्मनी को मैच के अंतिम समय में पेनल्टी कॉर्नर मिला है और टीम के अनुभवी गोलकीपर पहले ही मैदान से हट चुके हैं। हालांकि, जर्मनी की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। मैच समाप्त होने में अब डेढ़ मिनट का समय शे रह गया है। भारत के गोलकीपर मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह अटैकिंग के लिए एक अतिरिक्त खिलाड़ी मैदान पर आया है।


Share This News :