सीरीज बचाने उतेरगी टीम इंडिया, जानिए कब, कहां और कितने बजे से देखें तीसरा वनडे मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारत को श्रीलंका ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे कर दिया है। पहला मैच टाई होने के बाद दूसरा मैच श्रीलंका ने 32 रन से जीता था। अब तीसरा और आखिरी वनडे मैच 7 अगस्त को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।अगर टीम इंडिया को श्रीलंका में 27 वर्ष बाद सीरीज खोने से बचना है तो स्पिनरों पर हावी होकर खेलना होगा। खासतौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने होंगे। भारतीय टीम सीरीज जीत नहीं पाएगी, लेकिन सीरीज बराबर करने का मौका है।
गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद उनकी पहली वनडे सीरीज है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार 1997 में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। तब अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने भारत को शिकस्त दी थी। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच से स्पिनरों से मदद मिल रही है। हिटमैन को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिनरों का सामना नहीं कर पाया है।
भारत बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रियान पराग/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका
पथुम निशांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, अकिला धनंजय, असीथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।
कब और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे?
तीसरा वनडे मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा। मैच दोपहर 2.30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण टीवी पर करेगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग.