Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,खास खबरे,slider news,
पेरिस में नीरज चोपड़ा को सिल्वर, पाकिस्तान के नदीम को गोल्ड

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया है.  पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में खेले गए फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो फेंका. यह इस सीजन नीरज का सबसे बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है.नीरज ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता. नीरज एक गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं. मेन्स जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता. अरशद नदीम ने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर का फेंका था, जो ओलंपिक रिकॉर्ड है. 

फाइनल में सभी 12 खिलाड़ियों का बेस्ट थ्रो

1. अरशद नदीम (पाकिस्तान)- 92.97
2. नीरज चोपड़ा (भारत)- 89.45 मीटर
3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 88.54 मीटर
4. जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक)- 88.50 मीटर
5. जूलियस येगो (केन्या)- 87.72 मीटर
6. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 87.40 मीटर
7. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 86.16 मीटर
8. लस्सी एतेलाटालो (फिनलैंड)- 84.58 मीटर
9. ओलिवर हेलैंडर (फिनलैंड)- 82.68 मीटर
10. टोनी केरानेन (फिनलैंड)- 80.92 मीटर
11. लुईज मौरिसियो डा सिल्वा (ब्राजील)- 80.67 मीटर
12. एंड्रियन मर्डारे (मोल्डोवा)- 80.10 मीटर

Share This News :